• NIL Chitrakoot Dham Mandal Jal Sansthan Mahoba, Kanpur Road Near Kabrai Block Mahoba
  • info@jsmahoba.com
  • +91-9847563210

जल संस्थान, महोबा

 

कार्यालय अधिशासी अभियन्ता चित्रकूटधाम मण्डल जल संस्थान, महोबा

शहरी पेयजल व्यवस्था,

महोबा जनपद की अधिकांश टोपोग्राफी पठारी है तथा यहां भूगर्भीय जल की उपलब्धता अत्यन्त सीमित है चट्टानी/पठारी क्षेत्र में फिक्सर/फैक्चर में ही जल की उपलब्धता रहती है, महोबा जनपद में 02 नगर पालिका परिषद एवं 03 नगर पंचायतें कुल 05 नगर क्षेत्र हैं। इन 05 नगरीय क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था का संचालन एवं रख-रखाव जल संस्थान द्वारा किया जा रहा है। महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के अन्तर्गत महोबा नगर की जलापूर्ति का रख-रखाव जल संस्थान द्वारा किया जा रहा है नगरीय क्षेत्रों में 2976 नग हैण्डपम्प अधिष्ठापित है। जिनमें 2892 नग हैण्डपम्प चालू हालत मे तथा शेष 71 रीबोर एवं 35 नग ड्राई हैण्डपम्प्प है। नगर वार वर्तमान पेयजल व्यवस्था का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है।

1. महोबा नगर पालिका परिषद-  महोबा नगर की वर्तमान जनसंख्या 1.012 लाख है। वर्तमान जनसंख्या हेतु 15.02 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता है। नगर में कुल 17 नग चालू एवं 2 नलकूप रीबोर योग्य, 1 नग ओपिनवेल अधिष्ठापित है। महोबा पुनर्गठन पेयजल योजना एवं अन्य श्रोतों से 12.940 एम0एल0डी0 पानी की आपूर्ति की जा रही है, के साथ साथ अभाव ग्र्रस्त मुहल्लों में आवश्यकतानुसार टैकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाती है।

2. चरखारी नगर पालिका परिषद- चरखारी नगर की वर्तमान जनसंख्या-0.290 लाख है। वर्तमान जनसंख्या हेतु 2.040 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता है नगर में 4 नग नलकूप तथा 7 ओपिनवेल अधिष्ठापित हैं, अस्थौन वाटर वक्र्स एवं अन्य श्रोतों से 1.630 एम0एल0डी0 की जलापूर्ति की जा रही है।

3. कबरई नगर पंचायत-  कबरई नगर की वर्तमान जनसंख्या-0.315 लाख है। वर्तमान जनसंख्या हेतु 2.210 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता है। नगर में 5 नग चालू एवं 01 नग नलकूप पूर्णतः बन्द है। कबरई वाटर वक्र्स एवं अन्य श्रोतों से नगर को 1.650 एम0एल0डी0 की जलापूर्ति की जा रही है के साथ-साथ अभाव ग्रस्त मुहल्लों में आवश्यकतानुसार नगर पंचायत कबरई द्वारा टैकरों से जलापूर्ति कराई जा रही है।

4. कुलपहाड नगर पंचायत-  कुलपहाड नगर की वर्तमान जनसंख्या-0.210 लाख है। वर्तमान जनसंख्या हेतु 1.64 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता है। नगर में 02 नग चालू एवं 02 नग रीबोर योग्य, 01 नग चालू एवं 2 नग ओपिनवेल पूर्णतः बन्द हैं, कुलपहाड़ वाटर वक्र्स एवं अन्य श्रोतों से 1.640 एम0एल0डी0 की जलापूर्ति की जा रही है।

5. खरेला नगर पंचायत- खरेला नगर की वर्तमान जनसंख्या-0.172 लाख है वर्तमान जनसंख्या हेतु 1.370 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता है। पूर्व निर्मित अर्जुन बांध सतही श्रोत एवं 01 नग नलकूप से 0.560 एम0एल0डी0 की जलापूर्ति की जा रही है।

ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

महोबा जनपद के अन्तर्गत 06 नग ग्रामीण पेयजल योजनाओं का रख-रखाव एवं संचालन जल संस्थान द्वारा किया जा रहा है पेयजल योजनाओं की जलापूर्ति का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है-

1. जैतपुर ग्राम समूह पेयजल योजना-उक्त योजना में वर्तमान जनसंख्या-0.613 लाख है। वर्तमान जनसंख्या हेतु 2.620 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता है, योजना के अन्तर्गत 01 नग नलकूप, एवं 01 नग चालू एवं 01 नग ओपिनवेल पूर्णतः बन्द है, समस्त श्रोतों से 1.040 एम0एल0डी0 जलापूर्ति की जा रही है।

2. खन्ना ग्राम समूह पेयजल योजना-उक्त योजना में वर्तमान जनसंख्या-0.150 लाख है। वर्तमान जनसंख्या हेतु 1.170 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता है, पेयजल योजना की जलापूर्ति का मुख्य श्रोत 05 नग चालू एवं 1 नग नलकूप रीबोर योग्य हैं, समस्त श्रोतों से 0.520 एम0एल0डी0 जलापूर्ति की जा रही है।

3. पनवाड़ी ग्राम समूह पेयजल-योजना-उक्त योजना में वर्तमान जनसंख्या-0.185 लाख है। वर्तमान जन संख्या हेतु 0.930 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता है, पेयजल योजना की जलापूर्ति का मुख्य श्रोत 08 नग चालू एवं 01 नग नलकूप रीबोर योग्य हैं, समस्त श्रोतों से    0.790 एम0एल0डी0 जलापूर्ति की जा रही है।

4. रिवई ग्राम समूह पेयजल योजना-उक्त योजना मंे वर्तमान जनसंख्या-0.085 लाख है। वर्तमान जनसंख्या हेतु 0.17 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता है, पेयजल योजना की जलापूर्ति का मुख्य श्रोत अर्जुन बांध अस्थौन फिल्टर प्लान्ट हैं। फिल्टर प्लान्ट से 0.11 एम0एल0डी0 पानी की आपूर्ति की जा रही है।

5. निसवारा ग्राम समूह पेयजल योजना-उक्त योजना मंे वर्तमान जनसंख्या-0.013 लाख है। वर्तमान जनसंख्या हेतु 0.084 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता हैै, पेयजल योजना की जलापूर्ति का मुख्य श्रोत 02 नग नलकूप है  नलकूपों से 0.064 एम0एल0डी0 पानी की आपूर्ति की जा रही है।

6. सिजहरी ग्राम समूह पेयजल योजना-उक्त योजना मंे वर्तमान जनसंख्या-0.076 लाख है। वर्तमान जनसंख्या हेतु 0.400 एम0एल0डी0 पेयजल की आवश्यकता है, पेयजल योजना की जलापूर्ति श्रीनगर फिल्टर प्लान्ट से 0.400 एम0एल0डी0 पानी की आपूर्ति की जा रही है।

Latest News

जल संसथान महोबा


जल संसथान महोबा


जल संसथान महोबा



श्री बी ० के ० त्रिपाठीआई०ए०एस०

श्री बी ० के ० त्रिपाठीआई०ए०एस०

( अध्यक्ष चित्रकूट धाम मंडल जल संस्थान बाँदा )

श्री पुरुषोत्तम कुमार

श्री पुरुषोत्तम कुमार

( महाप्रबन्धक चित्रकूट धाम मंडल जल संस्थान बाँदा)

About Jal Sansthan Portal

महोबा जनपद की अधिकांश टोपोग्राफी पठारी है तथा यहां भूगर्भीय जल की उपलब्धता अत्यन्त सीमित है चट्टानी/पठारी क्षेत्र में फिक्सर/फैक्चर में ही जल की उपलब्धता रहती है, महोबा जनपद में 02 नगर पालिका परिषद एवं 03 नगर पंचायतें कुल 05 नगर क्षेत्र हैं। इन 05 नगरीय क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था का संचालन एवं रख-रखाव जल संस्थान द्वारा किया जा रहा है। महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के अन्तर्गत महोबा नगर की जलापूर्ति का रख-रखाव जल संस्थान द्वारा किया जा रहा है नगरीय क्षेत्रों में 2976 नग हैण्डपम्प अधिष्ठापित है। जिनमें 2892 नग हैण्डपम्प चालू हालत मे तथा शेष 71 रीबोर एवं 35 नग ड्राई हैण्डपम्प्प है।